चंडीगढ़-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट रद्द: टेकऑफ से पहले पायलट ने पकड़ी तकनीकी खराबी, 177 यात्री थे सवार

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर रविवार सुबह लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 177) को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। पायलट ने उड़ान से पहले नियमित जांच के दौरान रनवे पर गड़बड़ी का पता लगाया, जिसके बाद टेकऑफ रोक दिया गया। शुरुआती जांच में खामी की पुष्टि होने पर फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला लिया गया। फ्लाइट में 178 यात्रियों और चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट सुबह करीब 8:30 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी। तकनीकी समस्या सामने आने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान को रनवे से वापस लाया गया। प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम किया गया, साथ ही टिकट की पूरी राशि रिफंड की गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों या इंडिगो की ओर से यह नहीं बताया गया कि विमान में किस तरह की तकनीकी समस्या थी। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी टीम खराबी को ठीक करने में जुटी है, लेकिन रविवार शाम तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका।

जून में इंडिगो की चौथी घटना
यह इस महीने इंडिगो की चौथी फ्लाइट है, जिसमें तकनीकी दिक्कत सामने आई है।

  • 2 जून: पटना से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकरा गई थी, जिसके बाद रांची में आपात लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे।
  • 18 जून: भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट (6E 6101) को टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा।
  • 19 जून: दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट (6E 2006) में तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में करीब 180 लोग सवार थे।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
चंडीगढ़ हवाई अड्डा प्राधिकरण और इंडिगो इस मामले की जांच कर रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी है और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *